आजकल “Smart Travel” का ज़माना है। अगर आपके फ़ोन में सही ऐप्स (Apps) हैं, तो आप थाईलैंड में हज़ारों रुपये बचा सकते हैं और किसी भी मुसीबत से निकल सकते हैं। लेकिन अगर ऐप्स नहीं हैं, तो आप महंगे टैक्सी वालों और भाषा की दिक्कत (Language Barrier) में फंस सकते हैं। Best Travel Apps for Thailand
मैंने अपनी पिछली 5 ट्रिप्स में जो ऐप्स यूज़ की हैं, आज मैं उनकी लिस्ट आपको दे रहा हूँ। फ्लाइट पकड़ने से पहले इन्हें अपने फ़ोन में इनस्टॉल और सेटअप ज़रूर कर लें।
Bolt (सस्ती टैक्सी के लिए) 🚖
बहुत से लोग सिर्फ ‘Grab’ के बारे में जानते हैं, लेकिन समझदार ट्रैवलर Bolt यूज़ करते हैं।
- क्यों ज़रूरी है? Bolt का किराया Grab से अक्सर 30% से 40% कम होता है।
- कैसे यूज़ करें: जैसे India में Uber/Ola करते हैं। लोकेशन डालें और ‘Economy’ राइड बुक करें।
- Note: पीक टाइम में Bolt मिलने में टाइम लगता है, तब आप Grab यूज़ कर सकते हैं।
- 👉 [Download Link: Bolt App]
Google Translate (भाषा की समस्या ख़त्म) 🗣️
थाईलैंड में इंग्लिश बहुत कम लोग बोलते हैं (खासकर स्ट्रीट वेंडर्स और टैक्सी वाले)।
- Best Feature: इसका “Camera Mode” सबसे बेस्ट है। किसी भी थाई मेनू (Menu) या बोर्ड पर कैमरा घुमाएं, यह उसे तुरंत इंग्लिश/हिंदी में बदल देगा।
- Conversation Mode: आप हिंदी/इंग्लिश में बोलें, फ़ोन उसे थाई में बोलकर सुनाएगा। दुकानदार थाई में बोलेगा, फ़ोन आपको हिंदी में सुनाएगा। जादू!
Also Read :- Thailand Visa on Arrival Form Kaise Bharein? (2026 Step-by-Step Guide)
Klook (टिकट्स और डिस्काउंट का खज़ाना) 🎟️
अगर आप टिकट काउंटर पर जाकर टिकट खरीद रहे हैं, तो आप अपने पैसे बर्बाद कर रहे हैं।
- क्यों ज़रूरी है? Sim Card, Safari World, SkyWalk, और Ferries—सब कुछ Klook पर काउंटर रेट से सस्ता मिलता है।
- Bonus: टिकट खरीदने पर आपको पॉइंट्स मिलते हैं जो अगली ट्रिप में पैसे बचाते हैं।
- 👉 [Link: Check Best Deals on Klook]
Superrich (करेंसी रेट चेक करें) 💱
पैसे कब और कहाँ बदलवाने हैं, यह जानने के लिए यह ऐप ज़रूरी है।
- Feature: यह ऐप आपको आज का “Live Rate” (Superrich Green) बताता है।
- फायदा: किसी एक्सचेंज काउंटर पर जाने से पहले ऐप में रेट चेक कर लें। अगर काउंटर वाला कम दे रहा है, तो आपको पता चल जाएगा कि वो ठग रहा है।
HappyCow (शाकाहारी लोगों के लिए) 🥗
अगर आप वेजिटेरियन या वीगन (Vegan) हैं, तो यह ऐप आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है।
- Feature: यह आपके लोकेशन के आसपास वो सारे रेस्टोरेंट्स दिखाता है जहाँ Pure Veg खाना मिलता है।
- Review: इसमें दूसरे ट्रैवलर्स के रिव्यु भी होते हैं कि खाना कैसा है और कीमत क्या है।
Best Travel Apps For Thailand
Bonus: Google Maps (Offline Maps) 🗺️
इंटरनेट कभी भी धोखा दे सकता है। इसलिए, होटल के वाई-फाई (Wi-Fi) से अपने शहर (Bangkok/Pattaya) का “Offline Map” डाउनलोड करके रखें। ताकि अगर सिम बंद भी हो जाए, तो भी आप रास्ता ढूंढ सकें।
दोस्तों, एक स्मार्ट ट्रैवलर वो है जो टेक्नोलॉजी का फायदा उठाए। ये 5 ऐप्स आपके फ़ोन की मेमोरी तो थोड़ी लेंगी, लेकिन आपकी ट्रिप को बहुत आसान (Smooth) बना देंगी।
सबसे पहले Bolt और Google Translate डालना न भूलें!
Next Read :- Bangkok Itinerary for 3 Days: 3 दिन में बैंकॉक कैसे घूमें? (Complete Guide)