कहा जाता है कि थाईलैंड जाने वाले लोग अक्सर “खाली सूटकेस” लेकर जाते हैं और “भरा हुआ सूटकेस” लेकर वापस आते हैं। बैंकॉक शॉपिंग के मामले में दुनिया के सबसे बेहतरीन शहरों में से एक है। यहाँ आपको ₹100 की टी-शर्ट से लेकर ₹1 लाख का ब्रांडेड बैग—सब कुछ मिलेगा। Shopping in Thailand for Indians
लेकिन, हम भारतीयों के लिए शॉपिंग सिर्फ “खरीदना” नहीं है, यह एक “कला” (Art) है। हमें बारगेनिंग (मोल-भाव) करने में मज़ा आता है और हम हमेशा “वैल्यू फॉर मनी” चीज़ें ढूंढते हैं।

आज इस गाइड में मैं आपको बताऊंगा कि Shopping in Thailand for Indians कैसे प्लान करें। हम जानेंगे कि इलेक्ट्रॉनिक्स कहाँ सस्ते हैं, कपड़े थोक भाव में कहाँ मिलेंगे और सबसे ज़रूरी—वापस आते समय Indian Customs के नियमों से कैसे बचें।
शॉपिंग के लिए कहाँ रुकें? (Best Area to Stay)
सबसे पहली और ज़रूरी टिप!
अगर आपका मकसद जमकर शॉपिंग करना है, तो आपको Pratunam या Siam एरिया में ही होटल लेना चाहिए।
- फायदा: आप शॉपिंग करके भारी बैग्स रखने होटल जा सकते हैं और फिर वापस आ सकते हैं।
- Pratunam: यहाँ होटल बहुत सस्ते हैं और होलसेल मार्किट के बीचो-बीच हैं।
🏨 Hotel Recommendation:
Luxury: Amari Watergate (Platinum Mall के ठीक सामने)।
Budget: Lemontea Hotel (इंडियन टूरिस्ट्स का फेवरेट)।
What to Buy? (क्या खरीदना चाहिए?)
थाईलैंड में हर चीज़ सस्ती नहीं है। अपनी लिस्ट स्मार्टली बनाएं। यहाँ वो 4 चीज़ें हैं जो आपको ज़रूर खरीदनी चाहिए:
👗 Clothes & Fashion (सबसे सस्ता)
थाईलैंड कपड़ों की फैक्ट्री है।
- Items: T-shirts, Beachwear, Shorts, Kids wear.
- Price: अच्छी टी-शर्ट ₹150 – ₹200 में मिल जाती है।
📱 Electronics & Gadgets
अगर आप MBK Center जाते हैं, तो आपको इलेक्ट्रॉनिक्स की दुनिया दिखेगी।
- Items: Gaming Consoles, Cameras, Drones, Mobile Accessories.
- Warning: मोबाइल (iPhone/Samsung) की कीमतें इंडिया जैसी ही हैं, लेकिन Accessories और Action Cameras बहुत सस्ते हैं।

🚣 Floating Market Experience
शॉपिंग के साथ-साथ अगर आप पानी पर तैरते हुए बाज़ार (Floating Market) देखना चाहते हैं, तो Damnoen Saduak ज़रूर जाएं। यहाँ नाव पर बैठकर शॉपिंग होती है।
🎟️ Tour Booking: वहां जाकर टैक्सी बहुत महंगी पड़ती है। आप ऑनलाइन शेयरिंग टूर बुक करें।
👉 [Book Floating Market Tour on Klook]
👉 [Book on GetYourGuide]
Where to Buy? (खरीदें कहाँ से?)
बैंकॉक में हर टाइप के खरीदार के लिए अलग मार्किट है। अपनी ज़रूरत के हिसाब से जगह चुनें:
| मार्किट (Market) | किसके लिए बेस्ट है? (Best For) | टाइमिंग (Timing) |
| Pratunam Market | कपड़े (Clothes) – यह थोक बाज़ार है। 3 पीस लोगे तो सस्ता मिलेगा। | सुबह 10 बजे – रात 8 बजे |
| Platinum Fashion Mall | AC में शॉपिंग – यह इंडोर है लेकिन रेट थोक (Wholesale) वाले हैं। | सुबह 10 बजे – रात 8 बजे |
| MBK Center | Electronics & Mobile – यहाँ गैजेट्स और फर्स्ट कॉपी सामान मिलता है। | सुबह 10 बजे – रात 10 बजे |
| Chatuchak Market | Handicrafts & Decor – दुनिया का सबसे बड़ा वीकेंड मार्किट (15,000 दुकानें)। | सिर्फ शनि-रवि (Weekend) |
| Big C Supercenter | Chocolates & Snacks – घर के लिए खाने-पीने का सामान यहाँ से लें। | सुबह 9 बजे – रात 12 बजे |
The Art of Bargaining (मोल-भाव कैसे करें?)
थाईलैंड के बाज़ारों (Malls को छोड़कर) में बारगेनिंग करना अनिवार्य है।
प्रो टिप्स (Pro Tips):
- Rule of 50: दुकानदार जो भी दाम बोले, आप उसका 50% (आधा) बोलें।
- Smile: हमेशा मुस्कुराते हुए डिस्काउंट मांगे—“Discount Plz Khap/Ka!”
- Calculator: भाषा की दिक्कत हो तो कैलकुलेटर पर अपना रेट टाइप करके दिखाएं।
[ Also Read : Bangkok Itinerary for 3 Days: 3 दिन में बैंकॉक कैसे घूमें? (Complete Guide) ]
VAT Refund (पैसा वापस पाएं)
अगर आप बड़े मॉल्स (जैसे Central World, Siam Paragon) से शॉपिंग करते हैं, तो आप 7% VAT Refund ले सकते हैं।
प्रक्रिया (Process):
- एक ही दिन में एक स्टोर से कम से कम 2,000 Baht की शॉपिंग करें।
- बिलिंग के समय अपना Passport दिखाएं और “Yellow Form” (PP10) मांगें।
- एयरपोर्ट पर चेक-इन करने से पहले “Customs Office” में यह फॉर्म दिखाएं।

Indian Customs Limits (वापसी के नियम 🇮🇳)
यह सबसे ज़रूरी हिस्सा है। आप शॉपिंग तो कर लेंगे, लेकिन अगर इंडिया के एयरपोर्ट पर कस्टम वालों ने पकड़ लिया तो भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है।
Free Allowance (कितना सामान बिना टैक्स के ला सकते हैं?):
- Male (पुरुष): ₹50,000 तक का सामान।
- Female (महिला): ₹1,00,000 तक का सामान।
- Alcohol: 2 लीटर शराब (Duty-Free)।
- Drone: ड्रोन लाना भारत में प्रतिबंधित (Restricted) है।
एयरपोर्ट ट्रांसफर (भारी बैग्स के साथ)
शॉपिंग के बाद आपके पास बहुत सारे बैग्स होंगे। ऐसे में मेट्रो या बस में धक्के खाने से अच्छा है कि आप एक प्राइवेट कैब कर लें जो आपको होटल से सीधे एयरपोर्ट छोड़े।
🚖 Comfort Tip: एयरपोर्ट टैक्सी के लिए लाइन में लगने से अच्छा है, पहले से सस्ती कैब बुक कर लें।
👉 [Check Prices on 12Go Asia]
दोस्तों, Shopping in Thailand एक नशा है!
मेरी सलाह यही है कि जब आप इंडिया से जाएं, तो अपना बैग आधा खाली रखें।
- Pratunam से सस्ते कपड़े खरीदें।
- MBK से गैजेट्स देखें।
- Big C से ड्राई फ्रूट्स और चॉकलेट्स लें।
खुश रहिये और जमकर शॉपिंग कीजिये!
Happy Shopping! 🛍️
[ Next Read : Phi Phi Island Tour from Phuket & Krabi 2025: जन्नत का सफर (Complete Guide) ]