Budget PlanningVietnam Trip Cost from India 2026: "Lakhpati" वाली फीलिंग, बजट वाला खर्चा!...

Vietnam Trip Cost from India 2026: “Lakhpati” वाली फीलिंग, बजट वाला खर्चा! (Full Breakdown)

क्या आप जानते हैं कि जैसे ही आप वियतनाम में लैंड करेंगे, आप “Lakhpati” बन जाएंगे? 🤑

जी हाँ! वियतनाम उन कुछ देशों में से है जहाँ भारतीय रुपये (INR) की कीमत बहुत ज्यादा है। Vietnam Trip Cost from India 1 INR = 300 Vietnamese Dong (VND) (लगभग) इसका मतलब अगर आप ₹3,500 लेकर जाएंगे, तो वहां आपके पास 10,00,000 Dong (दस लाख!) होंगे। सुनने में कितना अच्छा लगता है न? लेकिन… क्या इसका मतलब यह है कि वियतनाम ट्रिप सच में सस्ती है? या यह सिर्फ एक वहम है? ia

Vietnam Trip Cost from India

आज मैं (आपका ट्रैवल बडी) आपकी ट्रिप का एक-एक खर्चा जोड़ने वाला हूँ—फ्लाइट से लेकर उस एक कप वियतनामी कॉफ़ी तक। Vietnam Trip Cost from India

क्या ₹40,000 – ₹50,000 में 7 दिन की ट्रिप हो सकती है? चलिए हिसाब लगाते हैं! 👇


Flight Cost: सबसे बड़ा खर्चा ✈️

पूरी ट्रिप का 50% बजट आपकी फ्लाइट्स पर निर्भर करता है। अगर आपने यहाँ पैसे बचा लिए, तो समझो जंग जीत ली।

  • Sasti Flights (Kolkata/Delhi): अगर आप कोलकाता या दिल्ली से उड़ते हैं, तो VietJet की सीधी फ्लाइट्स आपको ₹18,000 – ₹22,000 (Return) में मिल सकती हैं (अगर सेल में बुक करें)।
  • Mehengi Flights (Mumbai/Bangalore): यहाँ से डायरेक्ट फ्लाइट्स कम हैं, तो किराया ₹25,000 – ₹30,000 तक जा सकता है।
💡 Pro Tip:

फ्लाइट्स कम से कम 2-3 महीने पहले बुक करें। और हाँ, VietJet में खाना और बैगेज (7kg से ऊपर) फ्री नहीं होता, तो उसका ध्यान रखें।
👉 [Check Cheapest Flights to Vietnam Here] 

Visa Cost: एंट्री टिकट 🛂

जैसा कि हमने पिछली पोस्ट में बताया था, वियतनाम का E-Visa लेना बहुत आसान है।

  • Official Visa Fee: $25 (₹2,150)
  • Agent Cost (Avoid this): ₹4,000 – ₹5,000
  • Photo & Processing: ₹100 – ₹200

Total Visa Cost: ~₹2,300 (अगर खुद अप्लाई करते हैं)।

Vietnam Trip Cost from India


Accommodation: महलों में रहने का सपना 🏨

वियतनाम में होटल इतने सस्ते हैं कि आपको यकीन नहीं होगा।

  • Hostels (Backpackers): ₹400 – ₹700 प्रति रात (साफ़ बिस्तर, AC, फ्री ब्रेकफास्ट)।
  • Budget Hotels (3-Star): ₹1,500 – ₹2,500 प्रति रात (प्राइवेट रूम, स्विमिंग पूल के साथ)।
  • Luxury Resorts (5-Star): ₹6,000 – ₹10,000 (जो इंडिया में ₹20,000 से कम नहीं मिलेगा)।

Average Cost for 7 Days (Mid-Range):

₹2,000 x 6 Nights = ₹12,000 (दो लोगों के लिए)

Per Person Share: ~₹6,000

🏨 Hotel Deal:

वियतनाम में Agoda सबसे सस्ता पड़ता है। कई होटल्स में "Pay Later" का ऑप्शन भी है।
👉 [Best Hotels in Hanoi & Da Nang under ₹2000]

Vietnam Trip Smart Money Tips

Food & Drink: पेट पूजा 🍜

अगर आप नॉन-वेज (Non-Veg) खाते हैं, तो वियतनाम जन्नत है। अगर वेज (Veg) हैं, तो भी डरें नहीं।

  • Street Food (Banh Mi, Pho): ₹100 – ₹150 per meal.
  • Indian Restaurant: ₹400 – ₹600 per meal (थोड़ा महंगा होता है)।
  • Beer/Coffee: बीयर पानी से सस्ती है (₹80 – ₹100), और उनकी फेमस Egg Coffee ₹150 की है।

Average Daily Food Cost: ₹1,000 – ₹1,200

Total for 7 Days: ~₹8,000


Internal Transport: यहाँ से वहां 🚌

एक शहर से दूसरे शहर (Hanoi -> Da Nang -> Ho Chi Minh) जाने के लिए:

  • Sleeper Bus: ₹800 – ₹1,200 (बहुत आरामदायक होती हैं)।
  • Domestic Flight: ₹2,500 – ₹4,000 (समय बचाती हैं)।
  • City Travel (Grab Bike): ₹50 – ₹100 (शहर के अंदर घूमने के लिए बेस्ट)।
  • Scooter Rental: ₹400 – ₹500 per day.

Total Transport Cost: ~₹5,000


Activities & Entry Fees 🎟️

घूमने के पैसे भी तो लगेंगे!

  • Ha Long Bay Cruise (Day Tour): ₹3,500 – ₹4,500 (खाना शामिल होता है)।
  • Ba Na Hills (Cable Car): ₹3,000 approx.
  • Museums/Entry Fees: ₹500 total.

Total Activity Cost: ~₹8,000

🎟️ Save Money:

एक्टिविटीज की टिकट काउंटर पर महंगी मिलती हैं। Klook से ऑनलाइन लेने पर अक्सर 10-20% डिस्काउंट मिल जाता है।
👉 [Book Vietnam Activities at Discount]

💰 Total Budget Breakdown (Per Person for 7 Days)

तो चलिए, फाइनल टोटल करते हैं:

खर्चा (Expense)Budget Trip (Solo/Backpacker)Mid-Range Trip (Couple/Comfort)
Flights (Return)₹20,000₹25,000
Visa₹2,300₹2,300
Accommodation₹3,500 (Hostels)₹7,000 (3-Star Hotel Share)
Food₹5,000 (Street Food)₹8,000 (Mix)
Transport₹3,000 (Bus/Train)₹5,000 (Flight/Cab)
Activities₹4,000 (Selected)₹8,000 (All Major)
Sim Card/Misc₹1,000₹2,000
GRAND TOTAL~₹38,800~₹57,300

(Note: शॉपिंग और गिफ्ट्स का खर्चा इसमें शामिल नहीं है।)

Vietnam Budget Cost

💳 Smart Money Tips (पैसे कैसे बचाएं?)

  1. Forex Card Use Karein: इंडियन डेबिट कार्ड वियतनाम में यूज़ करने पर बैंक बहुत चार्ज (Markup Fee) काटते हैं। Niyo या Fi Money का जीरो फॉरेक्स कार्ड ले जाएं। इससे आप सीधा 3-4 हज़ार बचा लेंगे।👉 [Apply Niyo Global Card – Link]
  2. Water: होटल से रिफिल करें। बोतल का पानी खरीदने में पैसे बर्बाद न करें।
  3. Bargaining: नाइट मार्केट में बार्गेनिंग (मोलभाव) करना न भूलें। 50% से शुरू करें!
  4. Sim Card: एयरपोर्ट पर न लें, शहर में आकर local shop से Viettel का सिम लें (सस्ता पड़ेगा)।

हाँ दोस्तों, ₹40,000 में वियतनाम ट्रिप बिल्कुल संभव है अगर आप कोलकाता/दिल्ली से उड़ते हैं और थोड़ा स्मार्टली खर्च करते हैं। अगर आप रिलैक्स होकर भी घूमना चाहें, तो ₹60,000 में आप एकदम राजा की तरह घूमकर आएंगे।

थाईलैंड से तुलना करें? वियतनाम थाईलैंड से भी 20% सस्ता है!

Must Read :